मेरी माँ ... प्यारी माँ ...
ले लो मुझको शरण में मेरी माँ , माँ मेरी प्यारी माँ।
ले लो मुझको शरण में मेरी माँ , माँ मेरी प्यारी माँ।
पीछे पड़ा मेरे, सारा जमाना
पागल होकर, होकर दीवाना
मुझको बचालो मुझको छुपालो इस जग से मेरी माँ।
ले लो मुझको शरण में मेरी माँ , माँ मेरी प्यारी माँ।
छोड़ दूँगा अब ये पाप की दुनियां
आऊँगा अब माँ आप की दुनियां
तेरा द्वारा है मेरा गुजारा सचमुच आज से मेरी माँ।
ले लो मुझको शरण में मेरी माँ , माँ मेरी प्यारी माँ।
मेहनत करूँगा मजदूरी करूँगा
कुछ गलत माँ अब न करूँगा
सीधी राहें होंगी अब मेरी राहें खाऊँ कसम मेरी माँ।
ले लो मुझको शरण में मेरी माँ , माँ मेरी प्यारी माँ