गुरुवार, 27 अगस्त 2009

कोई मुझको यह बतादे कैसे उनको हम मनायें


कोई मुझको यह बतादे कैसे उनको हम मनायें।
पहले की तरह दिलवर कैसे उनको हम बनायें।

वफ़ा ही वफ़ा है दिल में नहीं वेवफा हूँ बिल्कुल
पर क्या करुँ यकीं यह कैसे उनको हम दिलायें।

दिल चीर के कभी भी देख लें वो नजदीक आकर
प्यार ही है इस दिल में कैसे उनको हम दिखायें।

जीना नहीं है जीना फ़िर भी जीने को जी रहा हूँ
हालत क्या हो गयी यह कैसे उनको हम बतायें।

11 टिप्‍पणियां:

  1. नज़र भर के देखिये वे मान जायेंगी
    दिल के हालात खुद ही जान जायेंगी
    === बहुत खूब लिखा है आपने, अपना कर देखिये
    धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  2. यकीन दिलाने की ज़रुरत कहाँ है, आपके एक एक शब्द में प्यार भरा है.
    एक उम्दा रचना के लिए बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत शानदार ग़ज़ल है प्रेमजी..........
    बधाई
    बहुत बहुत बधाई !

    जवाब देंहटाएं
  4. वफ़ा ही वफ़ा है दिल में नहीं वेवफा हूँ बिल्कुल
    पर क्या करुँ यकीं यह कैसे उनको हम दिलायें।
    अच्छा कहा बहुत अच्छा कहा प्रेम भाई साहब। बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  5. कोई मुझको यह बतादे कैसे उनको हम मनायें।
    पहले की तरह दिलवर कैसे उनको हम बनायें।
    धुरंधर ब्लॉगर हो भइया!
    तरकीब पता लगे तो हमें भी बताना।

    जवाब देंहटाएं
  6. आप सभी ब्लोगर मित्रों का मेरा हौसला बढाने के लिए दिल से धन्यबाद!!

    जवाब देंहटाएं