शनिवार, 7 फ़रवरी 2009

फ़िल्म गीतकार आनंद बक्षी

मेरे प्रिय फ़िल्म गीतकार - 
             आनंद  बख्शी 

गीतकारों में हैं गीतकार आनंद बख्शी  
गीत लिखते हैं मजेदार आनंद  बख्शी 

गीत प्यार से भर देते हैं
जाने क्या जादू कर देते हैं
मस्ती भरते हैं बेशुमार आनंद  बख्शी 

जो भी सुनते इनके गाने
हो जाते हैं इनके दीवाने
दिल को हरते हैं यार आनंद बख्शी   

फिल्मों में ही लिखते खाली
गीत, ग़ज़ल और कब्बाली
फिल्मों से करते हैं प्यार आनंद बख्शी  

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2009

कोई अपना नहीं तो खुद अपने बनो


जब दिल से बात करो तो 
लोग दिमाग से सुनते हैं। 
जब दिमाग से बात करो तो 
लोग दिल से सुनते हैं। 
किसी से अपना स्वर मिलाओ तो
किसी से स्वर नहीं मिलते हैं ।  
किसी को अपना भी बनाओ तो 
वो अपने नहीं बनते हैं।
अगर बन भी गए तो आगे 
चल कर मुसीबत बनते है। 


यह दुनिया एक तलाश घर हैं। जब तक तलाश पूरी न हो जाये तलाशते रहो । यह तलाश ही जिन्दगी है। कभी कभी इस तलाश में आदमी जीत भी जाता है मगर हारता जादा है। जीत के अपने अपने तरीके हैं किसी का तरीका किसी दूसरे को जमता नहीं। एक अजीब सी उलझन में आदमी न चाहते हुए उलझ सा जाता है । कोई भी इस जिन्दगी में इस मनोदशा से अछूता नहीं है। जिन्दगी जीने का कोई एक पैमाना नहीं है। शायद इसी का नाम जिन्दगी है। 


जहाँ तक मैं समझता हूँ। इस दुनिया में हजारों नहीं लाखों नहीं बल्कि अनगिनत स्वभाव के लोग है। कभी कभी अपने मन के लोग सारी उम्र नहीं मिलते। समझ में ही नहीं आता कहाँ से शुरू करुँ कहाँ ख़त्म करुँ। कभी कभी सारी दुनिया को समझने के चक्कर में हम इतने उलझ जाते हैं कि ये दुनिया ही बेगानी लगने लगती है। आदमी कभी थक जाता है तो कभी थका दिया जाता है। 


एक कहावत से मैं काफी प्रभावित हूँ। " कि जिन्दगी में खुश रहना बहुत सरल है पर सरल रहना बहुत कठिन है "। शायद जिन्दगी का रहस्य इसी कहावत में छिपा नज़र आता है। जिन्दगी समझने से कभी समझ में नहीं आती क्योकि हम ज्ञान के समुन्दर में इतने उलझ जाते हैं कि जिन्दगी से काफी दूर चले जाते है।अंत में यही दूरी हमारी निराशा का कारन बन जाती है। फिर भी इस कारण को हम समझ के समझना नहीं चाहते हैं । शायद हमारी यही जिद हमारे हर दुःख का कारण बन जाती है।




आज जिगर का टुकडा मुझसे दूर चला


बेटी की विदाई पर 
पिता की भाव भीनी सलाह

आज जिगर का टुकडा, मुझसे दूर चला।
कैसे बतलाऊँ दिल को, करके चूर चला।

मुबारक हो तुझको,नया तेरा जीवन
        चहकता रहे तेरा खुशियों से आँगन। 

सास - ससुर  की सदा सेवा  करना
    खुशियों से उनके जीवन को भरना
         भरेंगे वही तेरा खुशियों  से दामन।

साजन की ख़ुशी ही तेरी खुशी
      सँवरती ही जायेगी यह तेरी जिंदगी 
          सदा होकर रहेगा वो  तेरा साजन।

वहाँ प्यार अपना सभी को लुटाना 
     घुटना कभी न  किसी को घुटाना
       रिश्ता कायम रहेगा सदा तेरा पावन।







छोटी छोटी बातों पर, ध्यान देना चाहिए


छोटी-छोटी बातों पर भी 
                  ध्यान देना चाहिए।
            छोटों को प्यार बड़ों को
                 मान  देना चाहिए।।

संतों के प्रवचन जहाँ    
                  कहीं भी हो रहे हों
अपना समय निकाल कर उन्हें
                 कान  देना चाहिए।।

सुनने को देखने को   
               मिलता है बहुत कुछ 
  जरूरी ग्रहण करें बाकी को
                 छान  देना चाहिए।।

आगे आ कर परोपकारियों 
                  की मदद करते रहें  
उनकी मदद वास्ते अपनी चादर
                   तान देना चाहिए।।

मित्रो, आपका  मन सदैव  
             शुध्द और शांत रहेगा 
अपनी श्रध्दा के  अनुसार कुछ 
                   दान देना चाहिए।।

अपना   कुछ भी   नहीं 
          बिगड़ता  है मेंरे  दोस्तो
 जिससे भी मिलें उसे अपनी 
              मुस्कान देना चाहिए।।