गुरुवार, 13 अगस्त 2009

जलने वाले जला करें आओ मिलके मज़ा करें



जलने वाले जला करें आओ मिलके मज़ा करें।
बनके दीपक बाती रौशन जीवन की शमां करें॥ 

रहकर अकेले जीवन सचमुच जिया नहीं जाए
आओ प्यार में रच बस एक दूजे को जवां करें।

आख़िर हम इंसान हैं गलती हो ही जाया करती
क्यों न छोड़ शिकवे गिले एक दूजे को क्षमा करें।

आज कमाकर आज गंवाया यह भी कोई जीना
बुरे समय के लिए भी जीवन में थोड़ा जमा करें।

कितना भी रोकिये ख़ुद को गुस्सा आ ही जाता
बेहतर होगा सुनने को भी कभी कभी थमा करें।

अकड़ में रहके सुखमय जीवन जिया नहीं जाए
मुहब्बत बढेगी आपस में एक दूजे को नमा करें।


10 टिप्‍पणियां:

  1. कितना भी रोकिये ख़ुद को गुस्सा आ ही जाता
    बेहतर होगा सुनने को भी कभी कभी थमा करें।
    बिलकुल सही कहा अक्सर हम छोटी 2 बातों मे जीने के कुछ अच्छे पल खो देते हैं सुन्दर रचना आभार्

    जवाब देंहटाएं
  2. bahut hi mudde ki baat ko lafzon me dhaala hai
    premji, aapka andaaz sabko pasand aanewala hai

    जवाब देंहटाएं
  3. कितना भी रोकिये ख़ुद को गुस्सा आ ही जाता
    बेहतर होगा सुनने को भी कभी कभी थमा करें।
    अच्छी सीख अच्छी नसीहत दी. बहुत सुन्दर

    जवाब देंहटाएं
  4. आख़िर हम इंसान हैं गलती हो ही जाया करती
    क्यों न छोडके शिकवे गिले एक दूजे क्षमा करें।

    ACHHE RACHNA AUR YE PANKTIYAAN TO LAJAWAAB HAIN....KAASH SAB AISAA KAR PAATE....

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत अच्छी रचना है बधाई।

    कितना भी रोकिये ख़ुद को गुस्सा आ ही जाता
    बेहतर होगा सुनने को भी कभी कभी थमा करें।

    जवाब देंहटाएं
  6. अत्यन्त सुंदर! श्री कृष्ण जनमाष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें!

    जवाब देंहटाएं
  7. आप सभी ब्लोगर मित्रों का मेरा हौसला बढाने के लिए दिल से धन्यबाद!!

    जवाब देंहटाएं