मंगलवार, 4 अगस्त 2009

एक - दूसरे के साथ चले हैं हम दोनों


एक - दूजे के साथ चले हैं हम दोनों।
मस्ती में मस्ती से खिले हैं हम दोनों।

लाख लगा ले दुनिया पहरा फ़िर भी
जब भी चाहा तभी मिले हैं हम दोनों।

रंग गए तन-मन से मिल कर होली में
एक
-दूजे को रंग खूब मले हैं हम दोनों।

सफल हुआ है जीवन अपना धरती पर
प्यार से मिल के फूले फले हैं हम दोनों।

13 टिप्‍पणियां:

  1. काफी दिन हो गए आप मेरे ब्लॉग पर नहीं आए! बहुत ही सरल शब्दों में सुंदर कविता लिखा है आपने!

    जवाब देंहटाएं
  2. सफल हुआ है जीवन अपना धरती पर
    प्यार से मिलकर फूले फले हैं हम दोनों।
    बढिया है

    जवाब देंहटाएं
  3. सफल हुआ है जीवन अपना धरती पर
    प्यार से मिलकर फूले फले हैं हम दोनों।

    दोनों के सुखमय भविष्य की कामना करता हूँ।

    जवाब देंहटाएं
  4. इसी तरह अनन्त काल तक फलते फूलते रहें आप दोनो - मेरी शुभकामना।

    सादर
    श्यामल सुमन
    09955373288
    www.manoramsuman.blogspot.com
    shyamalsuman@gmail.com

    जवाब देंहटाएं
  5. सफल हुआ है जीवन अपना धरती पर
    प्यार से मिलकर फूले फले हैं हम दोनों।
    वाह,बढिया .

    जवाब देंहटाएं
  6. प्रेम जी,

    आपकी बगिया प्रेम के फूलों से सुवासित रहे और यूँ ही सदा महकती रहे।

    सफल हुआ है जीवन अपना धरती पर
    प्यार से मिलकर फूले फले हैं हम दोनों।

    सच्ची भावना !!

    सादर,


    मुकेश कुमार तिवारी

    जवाब देंहटाएं
  7. ham dono hi pyar me hai to duniya kya kar legi ......yahi kahana chahate aap na ....bahut hi sundar kaha hai aapane ....badhaaee

    जवाब देंहटाएं
  8. रंग गए तन से मन से मिलके होली में
    रंग एक दूसरे को खूब मले हैं हम दोनों।
    बहुत अच्छा दृश्य खींचा है आपने. बेहतरीन

    जवाब देंहटाएं
  9. kyonki bandhu ye PREM ,PREM hai PREM
    jhalli-kalam-se
    angrezi-vichar.blogspot.com
    jhallevichar.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  10. आप सभी ब्लोगर मित्रों का मेरा हौसला बढाने के लिए दिल से धन्यबाद!!

    जवाब देंहटाएं
  11. प्रेम जी,
    आपके प्रेम-स्नेह का कर्जदार हो गया हूँ.
    लाख लगाले ये दुनिया पहरा फिर भी
    जब भी चाहा तब ही मिले हैं हम दोनों
    मुहब्बत बंदिशें कब मानती है
    यही सच है ये दुनिया मानती है.
    मैंने तंग आकर नया सिस्टम ले लिया है अब आपको शिकायत नहीं होगी.

    जवाब देंहटाएं