सोमवार, 12 अप्रैल 2010

राम बोलो राम, राम बोलो राम


राम बोलो राम,सुबह बोलो शाम
राम का नाम, हर सुख का धाम 
राम बोलो राम,सुबह बोलो शाम।

राम जी करेंगे,पार तेरी नैया
मान ले रे तू ,बात मेरी भैया 
खुल कर बोलो,बोलो दिल थाम।
राम बोलो राम,सुबह बोलो शाम

राम शरण में, जो भी आये 
जो भी मांगे, वो ही पाये 
लगता नहीं हैं, कोई भी दाम।
राम बोलो राम,सुबह बोलो शाम। 

राम भक्तों ने, हमेशा कहा है
राम कृपा से ही काम बना है 
राम का नाम,दे बड़ा आराम। 
राम बोलो राम,सुबह बोलो शाम।

-प्रेम फर्रुखाबादी 

3 टिप्‍पणियां: