शुक्रवार, 28 मई 2010

कभी ख़ुशी से जीने का मन किया करो

कभी ख़ुशी से जीने का मन किया करो।
     मन अच्छा न हो तो भजन किया करो॥

नज़र कमजोर हो गयी हो तो क्या हुआ
  सोने से पूर्व आँखों में अंजन किया करो॥

सही गलत का फैसला अगर न हो सके 
      शांति से बैठ मन में मंथन किया करो॥
 
कभी इससे कभी उससे काम न चलेगा
किसी के हों खुद का समर्पण किया करो॥ 

मनोदशा शुध्द सरल तब ही रह सकती 
 रोज अच्छे साहित्य का सेवन किया करो॥