शुक्रवार, 28 मई 2010

कभी ख़ुशी से जीने का मन किया करो

कभी ख़ुशी से जीने का मन किया करो।
     मन अच्छा न हो तो भजन किया करो॥

नज़र कमजोर हो गयी हो तो क्या हुआ
  सोने से पूर्व आँखों में अंजन किया करो॥

सही गलत का फैसला अगर न हो सके 
      शांति से बैठ मन में मंथन किया करो॥
 
कभी इससे कभी उससे काम न चलेगा
किसी के हों खुद का समर्पण किया करो॥ 

मनोदशा शुध्द सरल तब ही रह सकती 
 रोज अच्छे साहित्य का सेवन किया करो॥ 

8 टिप्‍पणियां:

  1. वाह प्रेम जी , बहुत सुन्दर ग़ज़ल लिखी है ।
    सभी काम की बातें ।

    जवाब देंहटाएं
  2. सही गलत का फैसला गर न हो सके तो
    शांति से बैठके मन में मंथन किया करो ..

    सही कहा है .. उम्दा ग़ज़ल है प्रेम जी ...

    जवाब देंहटाएं
  3. मनोदशा तब ही शुध्द सरल रह सकती है
    अच्छे साहित्य का रोज सेवन किया करो।
    Bahut hee khoob likha hai.
    Aap ne to mere maan kee baat keh dali.
    If you look at my Blog's Aim( Shabdon ka Ujala).

    जवाब देंहटाएं
  4. मनोदशा तब ही शुध्द सरल रह सकती है
    अच्छे साहित्य का रोज सेवन किया करो।
    Bahut hee khoob likha hai.
    Aap ne to mere maan kee baat keh dali.
    If you look at my Blog's Aim( Shabdon ka Ujala).

    Hardeep

    जवाब देंहटाएं
  5. सही गलत का फैसला गर न हो सके तो
    शांति से बैठके मन में मंथन किया करो।

    सटीक अभिव्यक्ति.....

    मेरे ब्लॉग पर आने के लिए शुक्रिया ...आगे भी इंतज़ार रहेगा

    जवाब देंहटाएं
  6. क्या बात है... सुन्दर ग़ज़ल

    बहुत खूब.

    जवाब देंहटाएं