बुधवार, 5 अगस्त 2009

मेरे भइया प्यारे भइया बहिन को क्यों भुला दिया


मेरे भइया प्यारे भइया बहिन को क्यों भुला दिया।
हुई खता क्या मुझसे जो खुदको मुझसे जुदा किया।
मेरे भइया प्यारे भइया....

मात-पिता की हम हैं दो ही संताने
मैं जानू यह भइया और तू भी जाने
मैंने तो माना मगर यह तू नहीं माने
एक खून थे हम और तुम गैर मुझे क्यों बना दिया।
मेरे भइया प्यारे भइया....

कहीं भाभी ने ही कुछ कह दिया होगा
मेरे खिलाफ तुम्हें कुछ भर दिया होगा
और अपने पक्ष में तुम्हें कर लिया होगा
जीते जी ही तुमने अपनी बहिन को क्यों रुला दिया।
मेरे भइया प्यारे भइया....

जबसे हुई हूँ मैं घर से पराई भइया
कभी तुम्हें याद न मेरी आयी भइया
जाने कौन घड़ी की मैं हूँ जाई भइया
ख़ुद कुछ भी न सोचा भाभी का क्यों कहा किया।
मेरे भइया प्यारे भइया....

भाई बहिन के बीच की दीवार है भाभी
ठीक नहीं होती है ऐसी बेकार है भाभी
भइया के सुख दुःख की संसार है भाभी
भइया मेरा बुरा नहीं भाभी ने ही मुझे छुडा दिया।

मेरे भइया प्यारे भइया....

16 टिप्‍पणियां:

  1. बिल्कुल नये ढंग से लिखा है. वाह-वाह. बहुत बढिया

    जवाब देंहटाएं
  2. UMDA............
    UTTAM..........
    ACHHI KAVITA,,,,,,,,,,,,,,,,,,
    BADHAAI !

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर भावनापूर्ण रचना
    प्रेम जी
    भाई बहन के प्यार को सघनता से दर्शाया है
    अच्छी रचना

    जवाब देंहटाएं
  4. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  5. सामायिक अद्भुत सुन्दर रचना राखी की शुभकामनायें आभार्

    जवाब देंहटाएं
  6. रक्षाबंधन पर हार्दिक शुभकामनाएँ!
    विश्व-भ्रातृत्व विजयी हो!

    जवाब देंहटाएं
  7. रक्षाबन्धन पर बढ़िया प्रस्तुति है।
    बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  8. wah premji, spasht shabdon men , rishton ki spashtata dikhati bhavpurn rachna. badhai

    जवाब देंहटाएं
  9. ईश्वर भाभी को सदबुद्धि दे.

    जवाब देंहटाएं
  10. आप सभी ब्लोगर मित्रों का मेरा हौसला बढाने के लिए दिल से धन्यबाद!!

    जवाब देंहटाएं