बुधवार, 8 जुलाई 2009

अब देखना यह है कि वो आख़िर क्या करते हैं


अब मुझे देखना यह है कि वो क्या करते हैं।
     ठुकराते कि मुहब्बत का हक़ अदा करते हैं॥ 

वो मेरी मरज जान के भी अनजान बने हुए
      दवा कि जगह पास आ कर दुआ करते हैं। 

वो बसे हुए हैं इस तरह मेरे दिलो-दिमाग में
      जफा करते तो लगता है कि वफ़ा करते हैं।  

मनाओ उन्हें तो वो मनाये नहीं मनते मुझसे
     मालुम नहीं आख़िर हम क्या खता करते हैं। 

अब इसके सिवा कोई काम नहीं है मेरे पास
      हर हाल में उन की ही माला जपा करते हैं।  

रात भर सो न पाते उनके ख्यालों में डूब के 
     कोई राह नज़र न आती हाथ मला करते हैं।  

लगता है कि वो मुझको प्यार ही नहीं करते 
    पर जब भी मिले लगता मुझपे मरा करते हैं। 

20 टिप्‍पणियां:

  1. ashiqon ka yahi haal hota hai,

    gam mile to bhu salamati ki dua karate hai..

    har saja-e-pyar ko tahe dil se saha karate hai..

    bahut khub darshaya aapne
    pyar se bhare gazal ke liye badhayi..

    जवाब देंहटाएं
  2. लगता मुझसे प्यार नहीं करते वो पर फ़िर भी
    जब भी मिलते हैं लगता मुझपे मरा करते हैं।

    बहुत ही लाजवाब प्रस्‍तुति आभार्

    जवाब देंहटाएं
  3. itani sundar rachana hai ki uasame bhawanaye kut kut kar bhari padi hai

    जवाब देंहटाएं
  4. उन्हें मनाओ तो वो मनाये नहीं मनते मुझसे
    पता नहीं कि हम आख़िर क्या खता करते हैं।

    -बहुत सुन्दर!!

    जवाब देंहटाएं
  5. वैसे मेरी तो दुआ यही है कि वो हक अदा करें। बाकी रब की मर्जी।
    शानदार गजल, बधाई स्वीकारें।
    -Zakir Ali ‘Rajnish’
    { Secretary-TSALIIM & SBAI }

    जवाब देंहटाएं
  6. लगता मुझसे प्यार नहीं करते वो पर फ़िर भी
    जब भी मिलते हैं लगता मुझपे मरा करते हैं।
    प्रेम जी
    बहुत सुन्दर रचना

    जवाब देंहटाएं
  7. वो बसे हुए हैं इस तरह मेरे दिलो- दिमाग में
    जफा भी करते तो लगता है कि वफ़ा करते हैं।

    वास्तव में दिल को छूने वाले भाव हैं।
    बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  8. लगता मुझसे प्यार नहीं करते वो पर फ़िर भी
    जब भी मिलते हैं लगता मुझपे मरा करते हैं।
    आपका हल्का फुल्का रोमानी अंदाज़ दिलकश है...वाह.
    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  9. उन्हें मनाओ तो वो मनाये नहीं मनते मुझसे
    पता नहीं कि हम आख़िर क्या खता करते हैं।

    just to say Wah !!

    जवाब देंहटाएं
  10. आप सभी का दिल से शुक्रिया !!!!

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत सुंदर भावनाओं के साथ अपने हर एक लाइन इतना सुंदर लिखा है कि मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती! बहुत खूब प्रेम जी!

    जवाब देंहटाएं
  12. 'वो बसे हुए हैं इस तरह मेरे दिलो- दिमाग में
    जफा भी करते तो लगता है कि वफ़ा करते हैं।'

    -प्यार में ऐसा ही होता है.

    जवाब देंहटाएं
  13. waah waah ........kya khoob likha hai ...har bhav dil ko choo gaya.

    जवाब देंहटाएं
  14. प्रेम जी,

    प्रेम के सभी रंगों में बड़े ही प्रभावी रूप से लिखते हैं आप।

    सादर,

    मुकेश कुमार तिवारी

    जवाब देंहटाएं
  15. प्यारे प्रेम भाई,
    आप प्लीज़ बुरा मत मानिएगा। हमारे एक दोस्त हैं जनाब प्रेम फ़र्रुख़ाबादी। साहब आज वो आपसे कई गुना बेहतर ग़ज़ल कह गए हैं। बहुत बहुत बहुत लाजवाब। हा हा।
    आज बहुत ख़ूब बात कही-
    उन्हें मनाओ तो वो मनाये नहीं मनते मुझसे
    पता नहीं कि हम आख़िर क्या खता करते हैं। अहा !
    आभार।

    जवाब देंहटाएं
  16. लगता मुझसे प्यार नहीं करते वो पर फ़िर भी
    जब भी मिलते हैं लगता मुझपे मरा करते हैं।

    बहु खूब।

    जवाब देंहटाएं