शुक्रवार, 3 जुलाई 2009

गरीबी नहीं मिट रही तो क्या गरीब तो मिट रहे हैं


गरीबी नहीं मिट रही तो क्या गरीब तो मिट रहे हैं।
         जो नहीं मिटे वो जिंदगी में जैसे तैसे घिसट रहे हैं॥

राज नेता जो कहते अक्सर वो किया नहीं करते
        मगर गरीबी पर बयान देकर वो हमेशा हिट रहे हैं॥

गरीबों पर रहम दिखाया गया पर किया नहीं गया
      सदियों से ही पिटते आए और आज भी पिट रहे हैं॥

कहना कुछ करना कुछ यही फंडा है राजनीति का
       नेता यही फंडा अपना कर मकसदों में फिट रहे हैं॥

11 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत ही भावपूर्ण रचना प्रेम जी . बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  2. यह सब हमारे प्रिय भाई प्रेम फ़र्रुखाबादी ही कह सकते हैं जी। वाह वाह क्या कहना !

    जवाब देंहटाएं
  3. कहना कुछ करना कुछ यही फंडा है राजनीति का
    नेता यही फंडा अपना कर मकसदों में फिट रहे हैं।

    -सही कहा!!

    जवाब देंहटाएं
  4. गरीबों पर रहम दिखाया गया पर किया नहीं गया
    सदियों से ही पिटते आए और आज भी पिट रहे हैं।

    बहुत अच्छा लिखा।
    बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  5. Bahut sundat bhavabhivyakti...badhai !
    "शब्द सृजन की ओर" के लिए के. के. यादव !!

    जवाब देंहटाएं
  6. सत्यवचन.... बहुत बढ़िया रचना

    जवाब देंहटाएं
  7. गरीबी हटाने का यह नारा इंदिरा जी ने दिया था. अब उनकी तीसरी पीढी क्या कर पाती है - यह देखना है.

    जवाब देंहटाएं
  8. इतना ख़ूबसूरत और लाजवाब रचना लिखा है आपने कि मैं तो निशब्द हो गई! आपकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है!

    जवाब देंहटाएं
  9. आप सभी का दिल से शुक्रिया !!!!

    जवाब देंहटाएं