बुधवार, 10 जून 2009

नौकरी से छुट्टी ले आना बालमा


नौकरी से छुट्टी ले आना बालमा
        कर के कोई सा बहाना बालमा
         नौकरी से छुट्टी ले आना बालमा।  


नौकरी में तुम तो ऐसे डूबे
        हाय कैसे कहें हम कैसे ऊबे
ऐसा किस काम का है कमाना बालमा।

रूप और जवानी फ़िर न आए
       तुम को भला यह कौन बताये
देखो फ़िर न मिले यह खजाना बालमा।

गुजरूँ जिधर से हर कोई देखे
      अँखियों से दिल अपना वो फेके
   मेरे पीछे पड़ा है यह जमाना बालमा।


करवट बदल बदल कर जागूँ
       जल्दी से आओ तुमसे यह मांगू

 बीता जाए मौसम यह सुहाना बालमा।

फिसल न जाए कहीं पैर हमारो
जल्दी से आ के मुझको संभालो
  फ़िर दोषी न मुझको ठहराना बालमा।


13 टिप्‍पणियां:

  1. नवेली दुल्हन पे ख़ूब जचता है यह गीत

    जवाब देंहटाएं
  2. एक पुराना गीत है न कि - तेरी दो टकिया की नौकरी में मेरा लाखों का सावन जाये - की याद ताजा कर दी आपने।

    सादर
    श्यामल सुमन
    09955373288
    www.manoramsuman.blogspot.com
    shyamalsuman@gmail.

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सही..अब माना भी जा ना बलमा!! :)

    जवाब देंहटाएं
  4. तेरी दो टकिया की नौकरी,
    मेरा लाखों का सावन जाये रे..........
    सुन्दर विरह गीत।
    आभार।

    जवाब देंहटाएं
  5. प्रेम जी,

    विरह दग्ध किसी नवयौवना का अच्छा चित्रण है जो बलमा से विनय भी है और चेतावनी भी कि " फिर दोष ना देना कहीं पैर फिसल ना जाये हमारा "

    भावनाओं का अच्छा मिश्रण है। अब तो बालमा मान ही जायेंगे समीर जी ने भी रिक्वेस्ट जो कर ली है।

    सादर,

    मुकेश कुमार तिवारी

    जवाब देंहटाएं
  6. रूप और जवानी फ़िर न आए
    तुमको भला यह कौन बताये
    फ़िर न मिले यह खजाना बालमा।

    क्या बात कही janaab ............... फिर नहीं miltaa ये khajaana

    जवाब देंहटाएं
  7. वाह भाई
    बालम छुट्टी लेकर आ जाना ...
    बहुत सुन्दर पढ़कर आनंद गया

    जवाब देंहटाएं
  8. jaisa suman sir ne kaha...haaye haaye ye majboori is geet ki yaad to at hai is kavita ko padhke

    जवाब देंहटाएं
  9. वाह वाह क्या बात है! बहुत ही शानदार लिखा है आपने और उतनी ही गहराई के साथ!

    जवाब देंहटाएं
  10. वाह नये अन्दाज़ मे आ गयी दो टकियाँ दी नौकरी बहुत सुन्दर बधाई

    जवाब देंहटाएं
  11. bahut hi sundar git hai .......navvivahita par jachane wali geet......ati sundar

    जवाब देंहटाएं