शनिवार, 27 जून 2009

दोस्तो दोस्ती का खूब मज़ा लीजिये



दोस्तो दोस्ती का खूब मज़ा लीजिये।
            एक प्यारा साथी कोई बना लीजिये॥ 

जो अपनी कहे और वो तुम्हारी सुने
            उस को दिल में अपने बसा लीजिये॥ 

काटे कटती नहीं यह तनहा जिंदगी
           दिल अपना किसी से मिला लीजिये॥ 

यूँ कोई किसी का जल्दी होता नहीं
            बात बनेगी दिल आगे बढा लीजिये॥ 

दो कदम पहले आगे बढाओ तो जरा
           फ़िर पता दीजिये और पता लीजिये॥ 

जिंदगी की खुशी तुम्हें मिल जायेगी
          प्यार से अपनी जिंदगी सजा लीजिये॥ 

11 टिप्‍पणियां:

  1. जो अपनी कहे और वो तुम्हारी सुने
    उस को दिल में अपने बसा लीजिये।


    ढूंढना हमनशीं कोई मुश्किल नहीं बस आप,
    अपने-पराये का फर्क दिल से हटा लीजिये ।
    बहुत ही सुन्‍दर रचना इन शब्‍दों के साथ बधाई ।

    जवाब देंहटाएं
  2. IATANI KHUBSOORAT EHSAASO KI TOKARI AAP LEKAR AAYE HAI KI KUCHH JABAAW NAHI SUJH RAHA HAI ........SUNDAR

    जवाब देंहटाएं
  3. दो कदम पहले आगे बढाओ तो जरा
    फ़िर पता दीजिये और पता लीजिये।
    वाह सच्ची बात कही आपने...बहुत अच्छी रचना...बधाई
    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  4. waah ji waah
    dosti ke maze ki baat hi aur hai...
    umda
    bahut umda rachna !

    जवाब देंहटाएं
  5. इतना ख़ूबसूरत कविता लिखा है आपने की कहने के लिए अल्फाज़ कम पर गए! उम्दा कविता के लिए बधाई!

    जवाब देंहटाएं
  6. दो कदम पहले आगे बढाओ तो जरा
    फ़िर पता दीजिये और पता लीजिये।

    साधारण शब्दों में गहरी मार कर गए आप तो ......बहुत खूब.....!!!

    जवाब देंहटाएं
  7. प्यार से बढ़ कर जिंदगी मे कोई चीज़ नही होती,
    दोस्ती इस बात की एक सुंदर अनुभूति है,

    अत्यन्त सुंदर रचना..

    जवाब देंहटाएं