सोमवार, 1 जून 2009

ईशु मसीह की प्रार्थना


ईशु मसीह की प्रार्थना 
मैंने बहुत पहले लिखी थी 
जो आपके सामने प्रस्तुत है।

यहोवा यहोवा यहोवा
           समाया तन-मन में तू यहोवा-2

तेरी व्यवस्था पे चल के
                 मेरा जीवन बदलने लगा है
टेड़ी मेढ़ी राहों से निकल के
                सीधी राहों पे चलने लगा है
सीधी राहों पे चलने लगा है
                        यहोवा यहोवा यहोवा
समाया तन-मन में तू यहोवा...

भरोसा किया मैंने तुझपे
                  किया जीवन ये तेरे हवाले
हजारों ही नहीं तूने लाखों
                  भक्तों के जीवन हैं संभाले
भक्तों के जीवन हैं संभाले
                        यहोवा यहोवा यहोवा
समाया तन-मन में तू यहोवा...

कर दो कृपा इतनी मुझपे
                      संगत न कभी तेरी छूटे
तेरा ही रिश्ता है सांचा
                  बाकी रिश्ते लगें सारे झूठे
बाकी लगें रिश्ते सारे झूठे
                        यहोवा यहोवा यहोवा
समाया तन-मन में तू यहोवा.. 

11 टिप्‍पणियां:

  1. अच्छी प्रार्थना रची है!
    पोस्ट का रंग-संयोजन बढ़िया लग रहा है!

    जवाब देंहटाएं
  2. कर दो कृपा इतनी मुझ पर
    संगत न कभी तेरी छूटे
    एक तेरा ही रिश्ता है सांचा
    बाकी लगें रिश्ते झूठे
    बाकी लगें रिश्ते झूठे


    bhavpurn sunder panktian.

    जवाब देंहटाएं
  3. कर दो कृपा इतनी मुझ पर
    संगत न कभी तेरी छूटे
    एक तेरा ही रिश्ता है सांचा
    बाकी लगें रिश्ते झूठे

    सुन्दर सदाबहार रचना के लिए बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  4. यह "यहोवा" क्या बला है और एक हिन्दी कविता में क्या कर रहा है?? क्या यह जरूरी है कि कवि विदेशी शब्दों का प्रयोग करे?

    कविता मर्मस्पर्शी है लेकिन यहोवा को बदल कर आम शब्द के प्रयोग से यह और अधिक सशक्त हो सकती है

    सस्नेह -- शास्त्री

    हिन्दी ही हिन्दुस्तान को एक सूत्र में पिरो सकती है
    http://www.Sarathi.info

    जवाब देंहटाएं
  5. Shastri ji,
    yahowa is the name of Almighty God. christians pray by this name. I am personally impressed and inspired by when i attended church prayer and preachings.

    जवाब देंहटाएं
  6. कर दो कृपा इतनी मुझ पर
    संगत न कभी तेरी छूटे
    एक तेरा ही रिश्ता है सांचा
    बाकी लगें रिश्ते झूठे
    बाकी लगें रिश्ते झूठे

    सुंदर शब्दों में ईश्वर की स्तुति की है आपने ....!!

    जवाब देंहटाएं
  7. bahut khubsurat likha hai aapne.jitni tareef ki jaye kam hai. kabhi mere blog par bhi aayen.
    www.salaamzindadili.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  8. ishvar ke prati jis bhav se aap natmastak ho use vo swikaar kartaa he// aapki rachna stutya he//

    जवाब देंहटाएं