शनिवार, 28 मार्च 2009

वो मेरी हर समस्या सुलझाना चाहते है

मेरा आशिक 

वो मेरी हर समस्या सुलझाना चाहते हैं।
शायद इसी बहाने मुझे
 फुसलाना चाहते हैं॥ 


हर तरह यकीन दिलाते हुए नहीं थकते
        सारे 
ही जमाने को झुठलाना चाहते हैं।


हाय जाने उन्हें क्या दिख गया मुझमें
        मेरी लिए सभी को ठुकराना चाहते हैं।


आशिक बहुत देखे मगर ऐसे न देखे 
           तन-मन-धन से लुट जाना चाहते हैं।

कहते हैं दुनियाँ मुझे रास नहीं आती
           लेकर 
मुझे कहीं उड़ जाना चाहते हैं।


दो पल नहीं जीवन भर साथ चाहिए
          इस तरह मुझसे 
जुड़ जाना चाहते हैं। 

6 टिप्‍पणियां:

  1. अगर समस्या सुलझ रही हो,

    तो दल-दल में धँस जाना।

    सोच समझ कर कदम बढ़ाना,

    नाहक ही मत फँस जाना।।

    जवाब देंहटाएं
  2. हर तरह से यकीन दिलाते नहीं थकते
    वो सारे जमाने को झुठलाना चाहते हैं।

    वाह। चलिए मेरी तरफ से भी एक तुकबंदी-

    मिल के जुदा न होंगे ऐसा किया था वादा।
    अब देखते ही मुझको मुड़जाना चाहते है।।

    सादर
    श्यामल सुमन
    09955373288
    मुश्किलों से भागने की अपनी फितरत है नहीं।
    कोशिशें गर दिल से हो तो जल उठेगी खुद शमां।।
    www.manoramsuman.blogspot.com
    shyamalsoman@gmail.com

    जवाब देंहटाएं
  3. सून्दर प्रयास। बहुत बहुत बधाई

    जवाब देंहटाएं